Avyakt BaapDada_28.09.1969
"...सबसे पावरफुल पॉइंट कौन सी ली है?

जो पॉइंट आगे विघ्नों को एक सेकेण्ड में खत्म कर दे।

हर एक ने भिन्न-भिन्न पॉइंट तो सुनाई अब जिन्होंने भी पॉइंट सुनाई है - वो फिर भी अपना अनुभव लिख भेजे कि इस पॉइंट को यूज करने से कितने समय में विघ्न दूर हुआ है?

जैसे कोई दवाई एक यूज करके देखता है फिर अनेकों को उसका लाभ लेने में सहज होता है।

तो यह सब भिन्न-भिन्न पॉइंट जो निकली हैं उन सब का सार दो शब्दों में याद रखो जिसमें आपकी सब बातें आ जाये।

यह जो अब कोर्स किया है उसका मुख्य सार दो अक्षरों में याद रखना है कि जो कहते हैं वो करना है।

कहते हैं हम ब्रह्माकुमारी हैं।

हम बापदादा के बच्चे आज्ञाकारी हैं।

मददगार हैं।

जो भी बातें कहते हो वो प्रैक्टिकल करना है।

कहना अर्थात् करना।

कहने और करने में अन्तर नहीं हो।

यही आपके कोर्स का सार है।

कहते तो आप कई वर्षों से हो विकार बुरी चीज है, औरों को भी सुनाते हो लेकिन खुद घर गृहस्थी से न्यारे होकर नहीं चलते हो।

तो अपना ही कहना और करना बदल जाता है।

इसलिए आज से यह बात याद रखो।

जो कहेंगे सो करेंगे।

जो भी सोचते हो अथवा दुनिया को भी जो कहते हो वो करके दिखाना है।

सिर्फ कहना ही नहीं।

करना है।

अब सर्विस जो रही है वो कहने से नहीं होगी।

लेकिन अपनी करनी से।

कथनी, करनी और रहनी कहते हैं ना।

जो भी सारे दिन में आप कर्म करते हैं।

घर में रहते हो।

तो कथनी करनी और रहनी तीनों ही एक हो तब कर्मातीत अवस्था में जल्दी से जल्दी पहुँच सकेंगे।

हर समय यह चेक करो जो कहती हूँ वो करती हूँ?

कहते हो हम सर्वशक्तिमान की सन्तान हैं और करते क्या हो?

कमजोरी की बात।

आज से यह पक्का करो कि जो कहूँगी सो करूँगी।

जो खुद ऐसे बनेंगे उनको देख कर और भी आपे ही करेंगे।..."