Checking
18.01.1969
  • "...सभी बच्चों को यही सन्देश देना कि अपने को चेक करो कि अगर समय आ जाए तो कोई भी संस्कार रूपी पत्ते अटक तो नहीं जायेंगे, जो मेहनत करनी पड़े?
    • कर्मातीत अवस्था सहज ही बन जायेगी या कोई कर्मबन्धन उस समय अटक डालेगा?
    • अगर कोई कमी है तो चेक करो और भरने की कोशिश करो। ..."
  • "...साकार में रहते ऐसे ही लाइट माइट रूप होकर रहना है जो कोई भी देखे तो महसूस करे कि यह कोई फरिश्ते घूम रहे हैं।
    • लेकिन वह अवस्था तब होगी जब एकान्त में बैठे अन्तर्मुख अवस्था में रह अपनी चेकिंग करेंगे।
    • ऐसी अवस्था से ही आत्माओं को आप बच्चों से साक्षात्कार होगा।..."

 

  • "...बाबा ने कहा कि स्नेह के आधार पर जो बच्चे अभी तक ठहरे हुए हैं तो अब स्नेह के साथ ज्ञान का फाउन्डेशन जरा भी ढीला हुआ तो बच्चों पर वायुमण्डल का असर बहुत सहज हो सकता है।
    • इसलिए हर एक बच्चे को अपनी चेकिंग करनी है।..."
  • 21.01.1969
  • "...बापदादा की लास्ट मुरली में जो शिक्षा मिली है कि यह ध्यान दीदार ज्यादा चलाना समय व्यर्थ गंवाना है।
    • इसलिए यह नहीं होना चाहिए।
    • ऐसे न हो सन्देशियों द्वारा सेन्टर पर जो पार्ट चले, उसे आप चेक न कर पाओ।
    • इसलिए यह निमित्त बनी हुई दीदी और कुमारका जिस सन्देशी को मुकरर करेगी उन्हों के द्वारा डायरेक्शन मिलेंगे।
    • इस पार्ट के लिए भी यह जिसको निमित्त बनायेंगी उस द्वारा ही रहस्य स्पष्ट होंगे। ..."
  • 06.02.1969
  • "...बिल्कुल अव्यक्त स्थिति में स्थित रहने का, अपनी चेकिंग करने का ध्यान रखो।
    • फिर इस अव्यक्त स्थिति का कितना प्रभाव निकलता है।
    • मुश्किल नहीं है।
    • बहुत सहज है।..."
  • 17.04.1969
  • "...जहाँ मालिक हो चलना है वहाँ बालक नहीं बनना है।
    • और जहाँ बालक बनना है वहाँ मालिक नहीं बनना चाहिए।
    • यह भी बहुतों से मिसअन्डरस्टेन्डिग हो जाती है।
    • यह भी चेकिंग बहुत रखनी है।
    • बालकपन भी पूरा तो मालिकपन भी पूरा रखना है।..."
  • 07.05.1969
  • "...अभी तीव्र पुरुषार्थी बनने का समय चल रहा है।
    • इससे जितना लाभ उठाना चाहिए उतना उठाते हैं वा नहीं वह हरेक को चेक करना है।
    • इसलिए कहा है कि अपने पास हरदम दर्पण रखो तो कमी का झट मालूम होगा। और अपने पुरुषार्थ को तीव्र करते आगे चलते रहेंगे।..."
  • 09.06.1969
  • "...खास मुख्य गोपों को यह बातें जरूर ध्यान में रखनी चाहिए कि
      • आज का दिन जो बीता कितना समय लौकिक जिम्मेवारी तरफ दिया और कितना समय अलौकिक वा पारलौकिक जिम्मेवारी तरफ दिया?
      • कितने मददगार बने?
      • यह चेकिंग करते रहेंगे तो पता पड़ेगा कि कौन सा तरफ खाली है। ..."
  • 23.07.1969
  • "...अपने मन और बुद्धि को कहाँ तक ब्रेक लगा सकते हो और मोड़ सकते हो?
        • अपने को चेक करना है।
        • कोई बात में एक्सीडेन्ट होने के भी यही दो कारण होते हैं खास पाण्डवों प्रति, बापदादा का यही विशेष इशारा हैं।..."
  • 28.09.1969
  • "...हर समय यह चेक करो जो कहती हूँ वो करती हूँ?
    • कहते हो हम सर्वशक्तिमान की सन्तान हैं और करते क्या हो?
    • कमजोरी की बात।
    • आज से यह पक्का करो कि जो कहूँगी सो करूँगी।
    • जो खुद ऐसे बनेंगे उनको देख कर और भी आपे ही करेंगे।
    • आपको मेहनत करने की जरूरत नहीं रहेगी। ..."
  • "...जो कर्म हो वो भी दूसरों के सर्विस के निमित्त हो।
    • अपनी मन्सा, वाचा, कर्मणा को चेक करो।
    • आप अपने को क्या कहलवाते हो?
    • और बापदादा भी आप सभी को क्या टाइटिल देते हैं, वह याद है?
    • सर्विसएबुल बच्चे।
    • तो जो सर्विसएबुल है उनका हर संकल्प, हर शब्द, हर कर्म सर्विस ही करेगा।
    • भाषण करना, किसी को समझाना सिर्फ यही सर्विस नहीं है।
    • परन्तु जो सर्विसएबुल है वो हर सेकेण्ड सर्विस ही करते रहते हैं। ..."
  • 25.10.1969
  • "...बहुत समय से जो विजयी बनते हैं वही विजय माला के मणके बनते है।
    • अगर विजय माला में पिरोने चाहते है तो विजयी बनने का परिवर्तन लाना पड़ेगा।
    • परिवर्तन में मुख्य- मुख्य बातें चेक करनी है।
    • बहुत सहज है।
    • दो शब्द याद रखना है।
    • एक तो आकर्षण मूर्ति बनना है और दूसरा हर्षित मुख।
    • आकर्षण करने वाला है रूह।
    • रूहानी स्थिति में ही एक दो को आकर्षण कर सकेंगे।
    • अगर यह दोनों बातें अपने में धारण कर ली तो सम्पूर्ण विजयी है ही।..."
  • 09.11.1969
  • "...जिसके लिए स्नेह है उसके समान बनना है।
    • यही स्नेह का सबूत है।
    • इसमें अपने को चेक करना है-कहाँ तक हम समानता में समीप आये है?
    • जितना-जितना समानता में समीप होंगे उतना ही समझो कर्मातीत अवस्था के समीप पहुचेंगे।
    • यही समानता का मीटर है। ..."
  • 13.11.1969
  • "...बापदादा एक-एक सितारे में यही उम्मीद रखते हैं कि एक-एक अनेकों को परिचय देकर लायक बनाये।
    • एक से ही अनेक बनने हैं।
    • यह चेक करो कि हम ऐसे बने हैं।
    • अनेकों को बनाया है?
    • उसमें भी क्वान्टिटी तो बन रहे है।
    • क्वालिटी बनाना है। ..."
  • 28.11.1969
  • "...अभी सम्पूर्ण समर्पण हुए हो तो सर्विस भी सम्पूर्ण करनी है।
    • इसलिए हरेक को यह भी चेक करना है कि आज मैंने मन्सा, वाचा, कर्मणा कितनी आत्माओं के अन्दर बापदादा के स्नेह और सम्बन्ध को कहाँ तक प्रत्यक्ष किया है?
    • सिर्फ सन्देश देना सर्विस नहीं।
    • सन्देश देना अर्थात् उनको अपने सम्बन्धी बनाना।
    • अपना सम्बन्धी बनाना अर्थात् शिववंशी ब्रह्माकुमार-कुमारी बनाना।
    • यह है अपना सम्बन्धी बनाना। ..."
  • 20.12.1969
  • "...अन्त में सहज रीति शरीर के भान से मुक्त हो जाये यह है पास विद आनर की निशानी।
    • लेकिन वह तब हो सकेगी जब अपना चोला टाइट नहीं होगा।
    • अगर टाइटनेस होगी तो सहज मुक्त नहीं हो सकेंगे।
    • टाइटनेस का अर्थ है कोई से लगाव।
    • इसलिए अब यही सिर्फ एक बात चेक करो - ऐसा लूज़ चोला हुआ है जो एक सेकेण्ड में इस चोले को छोड़ सके।
    • अगर कहाँ भी अटका हुआ होगा तो निकलने में भी अटक होगी। ..."
  • "...वारिस कितने बनाये प्रजा कितनी बनाई।
    • वारिस भी किस वैराइटी और प्रजा भी किस वैराइटी की और कितने समय में बने।
    • फाइनल पेपर आज सुना रहे हैं।
    • किस-किस क्वेश्चन पर मार्क्स मिलते है एक तो यह क्वेश्चन अन्तिम रिजल्ट में होगा दूसरा सुनाया अन्त तक सर्विस का शो।
    • और तीसरी बात थी आदि से अन्त तक जो अवस्था चलती आई है उसमें कितना बारी फेल हुए है, पूरा पोतामेल एनाउन्स होगा।
    • कितने बारी विजयी बने और कितने बारी फेल हुए और विजय प्राप्त की तो कितने समय में?
    • कोई भी समस्या को सामना करने में कितना समय लगा?
    • उनकी भी मार्क्स मिलेगी।
    • तो सारे जीवन की सर्विस और स्वस्थिति और अन्त तक सर्विस का सबूत यह तीन बातें देखी जाती हैं।
    • यहाँ भी हर एक एक दो के सामने स्पष्ट देखेंगे कि इन तीन बातों का क्या-क्या पोतामेल रहा है?
    • और उनको सामने लाकर के अपनी रिजल्ट को भी पहले से ही चेक कर सकते हो और जो कमी रह गई है, उनको रिवाइज कर पूर्ण कर सकते हो।
    • अभी भी अगर इन बातों की कमी हो तो भर लो।
    • मेकप कर सकते हो।
    • आधा घण्टा में भी गाडी मेकप हो जाती है।
    • जो 6 घण्टा भी नहीं चलते वह आधा घण्टा में हो जाते है।
    • इसलिए अब मेकप करने का लास्ट चान्स है।..."
  • This link will be updated with more Baba's versions on the topic "Checking" .